हिंदी भाषा में रोज़गार की संभावनाएँ और चुनौतियाँ

Authors

  • डॉ. जयलक्ष्मी Author

Abstract

भारत एक बहुभाषी देश है जहाँ अनेक भाषाओं और बोलियों का प्रयोग होता है। इनमें हिंदी का स्थान विशेष है। हिंदी न केवल भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है, बल्कि यह संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त राजभाषा भी है। बीसवीं और इक्कीसवीं सदी में हिंदी का महत्व शैक्षिक, साहित्यिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से बढ़कर व्यावसायिक और तकनीकी क्षेत्रों तक पहुँचा। आज हिंदी भाषा के ज्ञान के आधार पर कई प्रकार के रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं, किन्तु इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा, पहचान और एकता का प्रतीक है। हिंदी का व्यापक भूगोल और जनसंख्या पर आधारित प्रभाव इसे विशिष्ट बनाता है। यह भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो न केवल साहित्य और संस्कृति के स्तर पर ही नहीं, बल्कि प्रशासन, मीडिया, शिक्षा, तकनीक और व्यापार जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुकी है।

Downloads

Published

2023-08-30

How to Cite

हिंदी भाषा में रोज़गार की संभावनाएँ और चुनौतियाँ. (2023). अमृत काल (Amrit Kaal), ISSN: 3048-5118, 1(1), 31-35. https://languagejournals.com/index.php/amritkaal_Journal/article/view/75