मृणाल पाण्डे के कहानी साहित्य में समकालीन यथार्थ
Keywords:
मृणाल पाण्डे, कथा साहित्य, समकालीन यथार्थ, स्त्री चेतना, मध्य वर्ग, समकालीन जीवन, सामाजिक संरचना।Abstract
प्रस्तुत शोध समकालीन हिन्दी कथा साहित्य की महत्वपूर्ण रचनाकार मृणाल पाण्डे के कथा संसार में निहित समकालीन यथार्थ का विस्तृत, विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। मृणाल पाण्डे की कहानियाँ आधुनिक भारतीय समाज की आंतरिक संरचनाओं, मध्यवर्गीय जीवन की जटिलताओं, स्त्री-पुरुष संबंधों, सत्ता और शोषण की सूक्ष्म प्रक्रियाओं तथा परम्परा और आधुनिकता के अंतर्विरोधों को गहराई से अभिव्यक्त करती है। मृणाल पाण्डे का कथा साहित्य केवल स्त्री विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि एक समग्र सामाजिक यथार्थ का दस्तावेज है। सामाजिक, मानसिक, आर्थिक और सांस्कृतिक यथार्थ के बहुस्तरीय चित्रण के माध्यम से उनकी कथाएँ पाठक को आत्ममंथन और सामाजिक चेतना की ओर प्रेरित करती है।
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.



