समकालीन कहानियों में चित्रित यथार्थवाद: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में
DOI:
https://doi.org/10.56614/5qe02f39Keywords:
यथार्थवाद, समकालीन हिन्दी कहानी, नयी कहानी, उदारीकरण, जाति-विमर्श, स्त्री-विमर्श, जादुई यथार्थवादAbstract
हिन्दी कहानी में यथार्थवाद सबसे प्रभावशाली और निरन्तर परिवर्तनशील प्रवृत्ति रहा है। प्रेमचन्द की आदर्शोन्मुख दृष्टि से नयी कहानी की ‘अनुभव की प्रामाणिकता’ तक चली यह परम्परा 1990 के बाद नये सामाजिक-आर्थिक सन्दर्भों में रूपान्तरित हुई है। प्रस्तुत शोध-आलेख प्रतिनिधि कहानियों के आधार पर उदारीकरण, साम्प्रदायिक हिंसा, जाति-विमर्श, स्त्री-अस्मिता और महानगरीय अकेलेपन के चित्रण का विश्लेषण करता है। निष्कर्ष यह है कि समकालीन कहानी यथार्थ से विमुख नहीं हुई, उसने यथार्थ को देखने और कहने के औज़ार बदले हैं; फ़ैंटेसी, व्यंग्य और भाषा-मिश्रण इसी बदलाव के उपकरण हैं।Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.



